काशीपुर। काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने रविवार को काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 133, लक्ष्मीपुर पट्टी में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से सीधे जुड़ते हुए राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों, नवाचारों और आम नागरिकों की उपलब्धियों को देश के सामने लाने का यह कार्यक्रम एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। महापौर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को एक-दूसरे के अच्छे कार्यों से प्रेरणा लेने और राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में रहने वाले लोग प्रधानमंत्री के विचारों से जुड़ते हैं और समाज तथा राष्ट्र के हित में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित होते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनभागीदारी को लगातार मजबूत किया जा रहा है और ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों के रचनात्मक एवं सकारात्मक परिणाम देशभर में देखने को मिल रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, पार्षद अशोक सैनी, बूथ अध्यक्ष अजय सैनी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेंद्र बिष्ट, मंडल महामंत्री अशोक सैनी, शक्ति केंद्र संयोजक बृजेश सैनी, मुकेश चौहान, तेज प्रकाश सैनी, देवेश सैनी, सौरव सैनी, सरित सैनी, राजेश सैनी, अनिल कुमार, नरेश सैनी, अमित सैनी, अमित कुमार सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
